गोली कांड मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार
कटिहार, 02 अप्रैल (हि.स.)। अमदाबाद थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में जारूल खान (30 वर्ष) पिता माॅगन खान ग्रन्थ बैरिया थाना अमदाबाद एवं मो. मेडुल (25 वर्ष) पिता जमाहीर ग्राम करबोला टोला बैरिया थाना अमदाबाद जिला कटिहार शामिल हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी बरामद किए हैं।
गौरतलब है कि बीते 01 अप्रैल को अमदाबाद थाना क्षेत्र में एक दुकान पर हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मृतक के परिजन रमजानी आलम पिता इसराफुल ग्राम साकिन बेलवाही थाना अमदाबाद जिला कटिहार ने अपने लिखित आवेदन में बताया है कि 01अप्रैल को वे अपने भाई साबिर आलम के साथ उसकी दुकान पर मौजूद था। उसी दौरान जाहिल खान एवं उसके सहयोगियों द्वारा मेरी दुकान पर आकर मेरे भाई से गाड़ी ठीक करने को कहा गया। वह बोला थोड़ा समय लगेगा तद्उपरांत थोड़ी देर बाद जाहिल खान ने अपने कमर से देसी कट्टा निकालकर मेरे भाई साबिर आलम के माथे में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। घायल अपने भाई को इलाज हेतु अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में जारूल खान और मो. मेडुल को गिरफ्तार किया है।
उक्त घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनिहारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया था। टीम ने छापेमारी कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

