नेपाल में प्रलयंकारी बाढ़ से हुई जानमाल की क्षति पर सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने की शोकसभा

WhatsApp Channel Join Now
नेपाल में प्रलयंकारी बाढ़ से हुई जानमाल की क्षति पर सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने की शोकसभा


अररिया 01 सितम्बर(हि.स.)।

नेपाल में आई प्रलयंकारी बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदा से हुई जनहानि पर फारबिसगंज सिविल कोर्ट फारबिसगंज के अधिवक्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मंगलवार को शोकसभा आयोजित की।

इस दौरान अधिवक्ताओं ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

फारबिसगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश चंद्र वर्मा और अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विश्वजीत प्रसाद की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं के साथ न्यायालय के कार्यों से जुड़े कर्मी शामिल हुए।मौके पर दोनों संघ के अध्यक्ष ने नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के कारण हुए जानमाल की क्षति पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भारत नेपाल का संबंध अति प्राचीन और गौरवशाली है।

दोनों देशों के बीच बेटी रोटी का संबंध है।ऐसे में हमारा पड़ोसी प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है तो हमारा गहरी संवेदना है और नेपाल में बचाव और राहत को लेकर भारत सरकार द्वारा त्वरित उठाए गए कदम की सराहना की गई।अधिवक्ताओं ने नेपाल की प्राकृतिक आपदा में भारतीयों द्वारा हर संभव पीड़ित नेपाली नागरिक को सहायता प्रदान करने का भरोसा दिलाया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story