सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा को पर्यावरण विद ने कराया शतचंडी महायज्ञ, जुटे हजारों श्रद्धालु
नवादा,21 फ़रवरी (हि.स.)।बिहार में नवादा जिले के अकबरपुर थाने क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के मूल निवासी रहे पर्यावरण विद् राम प्रताप शरण ने 200 वर्ष पुराने मंदिर का जीर्णोद्धार को लेकर 108 श्री शतचंडी महायज्ञ की शुरुआत शनिवार को कराई है। ताकि सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा कर समाज के नए पीढ़ियां को सनातन धर्म के प्रति एक बेहतर संदेश दिया जा सके।
सोशल मीडिया पर इंस्पायरिंग शरण के नाम से चर्चित पर्यावरण विद तथा नवादा जिले के निवासी राम प्रताप शरण उत्तर प्रदेश के लखनऊ के इलाके तथा नेपाल के कई इलाकों में रहकर पेड़ पौधे लगवा कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा कर रहे हैं । ताकि पृथ्वी की रक्षा की जा सके ।उन्होंने कहा कि हमारे पैतृक गांव पहाड़पुर में 200 साल पुराना मंदिर जीर्णश्रीन अवस्था में हो गया था।
ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर का निर्माण कराया गया ।इस मंदिर निर्माण की शुरुआत समाज सेवी, मॉडर्न ग्रुप के चेयरमैन शिक्षा विद डॉ अनुज सिंह ने 51000 की राशि देकर ग्रामीणों को प्रेरित किया था। जिसके बाद भब्य मंदिर बनकर तैयार हो गया। माता रानी की मूर्ति नीचे धस गई थी। जिसे साथ पर लाने के लिए 108 श्री शतचंडी महायज्ञ कराकर प्राण प्रतिष्ठा करने को उद्देश्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ग्राम समाज में धार्मिक अनुष्ठानों के लिए जागरूकता बढ़ाने, सामाजिक समरसता बढ़ाने तथा प्राकृति के प्रति जागरूकता बढाने के लिए भी यह अनुष्ठान जरूरी था। जिसमे हजारों ग्रामीणों का उन्हें सहयोग भी मिल रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

