सारण शिक्षक निर्वाचन में 18 प्रत्याशी मैदान में

WhatsApp Channel Join Now
सारण शिक्षक निर्वाचन में 18 प्रत्याशी मैदान में


बेतिया, 22 अक्टूबर (हि.स.)। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में कुल 18 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें जनता दल यूनाइटेड (जदयू), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जन सुराज पार्टी के एक-एक प्रत्याशी शामिल हैं, जबकि शेष 15 प्रत्याशी निर्दलीय हैं। चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के नाम और उनकी पार्टीगत स्थिति सामने आ गई है। मतगणना 27 अक्टूबर को निर्धारित है।

प्रत्याशियों की सूची के अनुसार, जदयू से आनंद पुष्कर, जन सुराज पार्टी से अफाक अहमद और राजद से जयराम यादव चुनाव मैदान में हैं। इनके अलावा लालू प्रसाद यादव, विद्यासागर विद्यार्थी, प्रियंशु कुमार कश्यप, मनोहर कुमार श्रीवास्तव, सैयद नजमुल होदा, डॉ. राहुल राज, राम पुकार सिन्हा, इमाम हसन, कैलाश तिवारी, नुमान अहमद खान नाजमी, बैतुल्लाह अंसारी, रामेंद्र राय, प्रदीप कुमार, हिमांशु शेखर और नजीर हुसैन निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।

इस प्रकार निर्वाचन में कुल 18 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। चुनाव परिणाम को लेकर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की नजर 27 अक्टूबर को होने वाली मतगणना पर टिकी है।

हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765107 Articles

Share this story