तालाब में डूबने से सात वर्षीय बच्ची की मौत, ननिहाल में पसरा मातम

WhatsApp Channel Join Now

दरभंगा, 24 नवंबर (हि.स.)।

जिले के मनीगाछी थाना क्षेत्र के महथौर गांव में मंगलवार को तालाब में डूबने से सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान तारडीह प्रखंड के कैथवार गांव निवासी विनोद दास की पुत्री सोनाक्षी कुमारी के रूप में हुई है। वह महथौर गांव स्थित अपने ननिहाल में नाना दीपक तांती के यहां रह रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे सोनाक्षी खेलते-खेलते घर के समीप स्थित तालाब के पास पहुंच गई। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई। आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ननिहाल में मातम पसरा है।

सूचना मिलने पर मनीगाछी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782652 Articles

Share this story