जिले के सात शिक्षक-शिक्षिकाओं की प्रतिनियुक्ति रद्द
अररिया 23 सितम्बर(हि.स.)। जिला शिक्षा पदाधिकारी से बिना अनुमोदन प्राप्त किए अररिया सदर प्रखंड में प्रतिनियुक्त किए गए सात शिक्षक-शिक्षिकाओं की प्रतिनियुक्ति को डीपीओ (स्थापना) ने रद्द कर दिया है। इसके साथ ही संबंधित सभी शिक्षकों को चौबीस घंटे के भीतर अपने-अपने मूल पदस्थापित विद्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
रद्द की गई प्रतिनियुक्ति में प्रावि भेभड़ा टोला में प्रतिनियुक्त शिक्षक मो. इरशाद रहमानी, प्रावि संधाल टोला धोकरिया में प्रतिनियुक्ति मुनेश्वर प्रसाद सिंह, प्रावि रामपुर कोदरकट्टी फुल कुमार, टोला के जर्री शम्स, प्रावि झौआ बटूरबाड़ी में प्रतिनियुक्त मो. नौशाद आलम, प्रावि पिपरपांती टोल के मो. मसुद आलम, उमवि जयप्रकाश नगर की प्रियंका प्रियदर्शिनी और कन्या प्रावि बैजनाथपुर में प्रतिनियुक्त गीता कुमारी शामिल हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

