राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सीवान का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते 7 पदक

WhatsApp Channel Join Now
राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सीवान का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते 7 पदक


सीवान 09 जून (हि.स.)। भभुआ में 5 से 7 जून तक आयोजित 37वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिवान जिले की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 7 पदक अपने नाम किये। टीम ने प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य पदक जीतकर गौरव हासिल किया।

जिला ताइक्वांडो संघ के राष्ट्रीय रेफरी एवं सचिव डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि सिवान के सात खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया और शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले आगामी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के खिलाड़ियों के लिए भी हस्ताक्षर हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि जूनियर वर्ग में अक्षरा और सीनियर वर्ग में सुस्ता कुमारी ने रजत पदक हासिल किया है। वहीं सीनियर वर्ग में ज्योति कुमारी और 54 वर्ग वर्ग में सृष्टि कुमारी ने गोल्डन मेडल के साथ जिले का नाम रोशन किया। इसके अलावा अन्य खिलाड़ियों ने भी कांस्य पदक की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष सलाती कुमार, संरक्षक आजम अली एवं मीडिया प्रभारी सचिन कुमार माउंटेन ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।

उन्हें उम्मीद है कि खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सीवान और बिहार का नाम रोशन करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / Amar Nath Sharma

Share this story