पुलिस टीम पर हमला करने वाले पांच महिला समेत सात गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
पुलिस टीम पर हमला करने वाले पांच महिला समेत सात गिरफ्तार


पुलिस टीम पर हमला करने वाले पांच महिला समेत सात गिरफ्तार


अररिया 29 नवम्बर(हि.स.)। जिले के बसमतिया थाना क्षेत्र के बसमतिया में दो दिन पहले 27 नवम्बर की देर शाम पुलिस टीम पर किए गए हमले और वाहनों में की गई आगजनी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई शुरू हो गई है।पुलिस ने रविवार को पांच महिला समेत दो अन्य पुरुष आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दी।जानकारी फारबिसगंज एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी।

गिरफ्तार किए गए आरोपितों में नईम मंसूरी पिता दुखन मंसूरी, रेहान मंसूरी पिता मो. इसराईल के अलावा महिला आरोपी में जुबेदा खातून पति जूमराती मंसूरी, जबरुन खातून पति कलीमुद्दीन मंसूरी, खेरून खातून पति नवी हुसैन, रुखसाना पति मो.हसीब, जासो खातून पति जमरुद्दीन मंसूरी शामिल हैं।सभी गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

घटना को लेकर एसडीपीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 नवम्बर को बसमतिया थाना क्षेत्र के भैरोगंज में सड़क हादसे में ढाई साल के बालक की मौत के बाद भीड़ ने वाहन चालक को बंधक बना लिया था।सूचना मिलने पर बसमतिया थाना सहित अन्य थाना की पुलिस और खुद मौके पर पहुंचकर भीड़ से वाहन चालक को मुक्त कराया था लेकिन उग्र भीड़ वाहन चालक को सौंपने को लेकर आमदा थे।जिसके बाद भीड़ उग्र हो गई और पुलिस टीम पर हमला करते हुए पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया था।

पुलिस पर हुए हमले पांच पुलिसकर्मी घायल हुए थे,जिसका प्रतिमान उपचार के बाद चिकित्सीय सलाह पर बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर किया गया।मामले को लेकर 28 नवम्बर को बसमतिया थानाध्यक्ष के बयान पर 68 नामजद और सौ के खिलाफ कांड संख्या 94/26 बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ शस्त्र अधिनियम की धारा 27 के तहत दर्ज किया गया।मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार को सात आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है।

वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपितों को चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने की बात करते हुए एसडीपीओ ने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र में शांति और विधि व्यवस्था सामान्य है।उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785289 Articles

Share this story