भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित


भागलपुर, 26 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी भागलपुर द्वारा चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत शनिवार को विभिन्न विद्यालयों में छात्रों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसी क्रम में राजकीय मध्य विद्यालय, मंसूरगंज में आयोजित प्रतियोगिता में पार्टी पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। यह कार्यक्रम ओबीसी मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी विशाल कुमार के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष ओमप्रकाश मंडल, वार्ड 21 के पार्षद प्रतिनिधि प्रहलाद चौधरी, ओबीसी मोर्चा के महामंत्री संजीव गुप्ता एवं समाजसेवी शशांक जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन करते हुए महात्मा गौतम बुद्ध, तोता और भारत के गौरव राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे सहित विभिन्न विषयों पर आकर्षक एवं सुंदर चित्र बनाए। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों ने सभी प्रतिभागी बच्चों की कलात्मक सोच की सराहना की और उन्हें पुरस्कृत कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, कला के प्रति रुचि और देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक एवं स्थानीय गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story