पीएम के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा, जनभागीदारी और राष्ट्रसेवा का संदेश

WhatsApp Channel Join Now
पीएम के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा, जनभागीदारी और राष्ट्रसेवा का संदेश


पीएम के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा, जनभागीदारी और राष्ट्रसेवा का संदेश


अररिया 18 सितम्बर(हि.स.)।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान के तहत अररिया में सेवा, जनभागीदारी और राष्ट्र प्रेम से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की।

नेताजी सुभाष स्टेडियम में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में सांसद शामिल हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपने स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद की अभिव्यक्ति की।

इसी क्रम में काली मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में भी सांसद ने सहभागिता की। वहीं नगर परिषद रोड, जोगबनी में आयोजित कार्यक्रम में भी जनभागीदारी के साथ दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त की गईं। सांसद ने कहा कि ये दीप केवल प्रकाश के प्रतीक नहीं, बल्कि सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा देने वाले जन विश्वास का प्रतीक है।

सेवा दिवस पर अस्पताल में फल वितरण एवं वृक्षारोपण भी किया गया।मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया तो वृक्षारोपण कार्यक्रम में शिरकत की।

सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस सेवा दिवस के रूप में मनाना केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि जनसेवा को जीवन का संकल्प बनाने का अवसर है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश विकास, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के नए, आयाम स्थापित कर रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story