अपराध नियंत्रण हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक ने की सघन वाहन जांच

WhatsApp Channel Join Now
अपराध नियंत्रण हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक ने की सघन वाहन जांच


अपराध नियंत्रण हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक ने की सघन वाहन जांच


अपराध नियंत्रण हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक ने की सघन वाहन जांच


सारण, 24 अप्रैल (हि.स.)। अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देशन में सिवान-सारण मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

इस विशेष अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर चेकिंग प्वाइंट बनाकर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन तलाशी ली। जांच के दौरान पुलिस बल ने संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने के साथ-साथ अवैध हथियार, शराब और मादक पदार्थों की बरामदगी के लिए विशेष सतर्कता बरती। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई और उन्हें भविष्य में नियमों के पालन की कड़ी हिदायत दी गई।

मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराध पर लगाम लगाने और आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे कानून का सम्मान करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दें ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story