पृथ्वी दिवस को लेकर गोष्ठी सह चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
पृथ्वी दिवस को लेकर गोष्ठी सह चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित


भागलपुर, 22 अप्रैल (हि.स.)। मंदार नेचर क्लब भागलपुर द्वारा बुधवार को पृथ्वी दिवस की अवसर पर राजकीय मदनलाल बालिका मध्य विद्यालय नया बाजार में गोष्ठी सह चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गोष्ठी का विषय पृथ्वी पर बढ़ता पर्यावरणीय संकट था। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रो. तपन कुमार घोष ने की। समारोह के विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉक्टर गौतम अग्रवाल उपस्थित थे।

मंदार नेचर क्लब के सचिव द्वारा आगत अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया गया। विषय प्रवेश डॉ. डी एन चौधरी ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में विश्व विद्यालय गांधी विचार विभाग के वरिष्ठ शिक्षक डॉ. उमेश प्रसाद नीरज और पीजी राजनीति विज्ञान विभाग भागलपुर के डॉ. रुचि श्री ने पर्यावरण संरक्षण में हमारी भूमिका क्या हो? इसपर विस्तार से अपने विचार प्रकट किए। क्लब के सदस्य अरविंद मिश्रा ने भी बढ़ते पर्यावरण संकट पर अपने विचार बताएं। समारोह का संचालन मंदार नेचर क्लब के सचिव डॉ. सुनील अग्रवाल ने किया। मंदार नेचर क्लब के सचिव ने कहा कि विश्व में पर्यावरण की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है, अभी पेट्रोल के लिए जंग हो रहा है। आने वाले समय में पानी के लिए जंग होगा।

मंदार नेचर क्लब की उपाध्यक्ष डॉ. अमित मोइत्रा ने भी अपने विचार प्रकट किया। चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। राजकीय मदनलाल बालिका मध्य विद्यालय के प्राचार्य अर्पणा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। पूरे विद्यालय परिसर में पर्यावरण से संबंधित चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story