असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन पद पर बहाली के लिए आवेदकों की काउंसलिंग की गयी

WhatsApp Channel Join Now
असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन पद पर बहाली के लिए आवेदकों की काउंसलिंग की गयी


अररिया 18 मार्च(हि.स.)। डीडीसी सह अध्यक्ष जिला चयन समिति की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री श्रमशक्ति योजनान्तर्गत असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन पद हेतु प्राप्त आवेदनों के आलोक में चयन प्रक्रिया को लेकर बुधवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में आवेदकों की काउंसलिंग की गई, जिसमें कुल 89 आवेदनों में 50 अभ्यार्थियों ने भौतिक रूप से उपस्थित होकर भाग लिया।

काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, तकनीकी योग्यता एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों का गहन जांच किया गया। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने के उद्देश्य से सभी आवेदकों का क्रमवार मूल्यांकन किया गया। इस क्रम में अभ्यर्थियों से उनके कौशल एवं अनुभव से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की गई।

बैठक में सहायक निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण,सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग तथा संबंधित प्रशिक्षण प्रदाता एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री श्रमशक्ति योजना के तहत युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story