नालंदा जिले में वुशू खेल का एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण के लिए 117 खिलाड़ियों का चयन

WhatsApp Channel Join Now
नालंदा जिले में वुशू खेल का एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण के लिए 117 खिलाड़ियों का चयन


नालंदा, बिहारशरीफ 11 अप्रैल (हि.स.)। नालंदा जिले के राजगीर खेल अकादमी में आज शनिवार को वुशू खेल का एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के लिए चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। जिसमें राजगीर खेल अकादमी के एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के लिए बालक व बालिका वर्ग में वुशु खेल के लिए चयन प्रतियोगिता भी की गई।

इस संबंध में वरीय उप समाहर्ता -सह-जिला खेल पदाधिकारी, नालन्दा आलोक चंद्र चौधरी ने बताया कि वुशु के लिए 73 बालक व 44 बालिकाओं सहित कुल 117 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयन प्रतियोगिता के लिए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना से चयन कर्ता के रूप में एनआइएस कोच रवि रावत, ऋषभ कुमार तिवारी व करण कुमार की प्रतिनियुक्ति की गयी थी।

चयन प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए राजगीर खेल अकादमी से नोडल अधिकारी के रूप में ईशा मिश्रा व आनंद कुमार को प्रतिनियुक्त किया व जिला खेल कार्यालय नालंदा से शारीरिक शिक्षक सूरज कुमार, बिपिन कुमार , बिक्की भारती, ओमपाल कुमार, मनोज कुमार, प्रकाश कुमार, नवीन , कुमारी सरिता सिंहा , रिंकू कुमारी ने अहम भूमिका निभायी इस अवसार पर नालंदा जिला वुशु संघ के महासचिव शत्रुघन कुमार व संघ के सहयोगी भी बहा उपस्थित रहें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

Share this story