सुरक्षित बचपन अभियान के तहत पांच प्रखंडों के विद्यालयों में बच्चों को किया गया जागरूक

WhatsApp Channel Join Now
सुरक्षित बचपन अभियान के तहत पांच प्रखंडों के विद्यालयों में बच्चों को किया गया जागरूक


सुपौल, 31 अक्टूबर (हि.स.)। सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शुक्रवार को जिले के पांच प्रखंडों के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुपौल सदर, पिपरा, सरायगढ़-भपटियाही, त्रिवेणीगंज एवं किशनपुर प्रखंड के विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में बच्चों को उनके अधिकारों, लैंगिक अपराधों से सुरक्षा तथा पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही किसी भी प्रकार के शोषण, उत्पीड़न या असुरक्षित स्थिति का सामना करने पर चुप रहने के बजाय इसकी जानकारी संबंधित लोगों को देने और सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान बच्चों को सुरक्षित वातावरण, व्यक्तिगत सुरक्षा और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की जानकारी दी गई। अभियान का उद्देश्य बच्चों को संभावित खतरों के प्रति सजग करना और उनके संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन तथा समग्र शिक्षण एवं विकास संस्थान के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता की।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770142 Articles

Share this story