अनियंत्रित स्कॉर्पियो 10 फीट गड्ढे में गिरी, चालक घायल

WhatsApp Channel Join Now
अनियंत्रित स्कॉर्पियो 10 फीट गड्ढे में गिरी, चालक घायल


मधेपुरा , 02 मार्च (हि.स.)। मधेपुरा जिला के मुरलीगंज-बिहारीगंज एसएच-91 पर रतनपट्टी मोड़ के समीप एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर करीब दस फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में स्कॉर्पियो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मधेपुरा थाना क्षेत्र के शकरपुरा वार्ड संख्या 2 निवासी कुमोद कुमार के है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो बिहारीगंज से मुरलीगंज की ओर आ रही थी। इसी दौरान रतनपट्टी मोड़ के पास एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में वाहन चालक संतुलन खो बैठा और गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। घटना में चालक को काफी चोटें आई हैं। इसी बीच सड़क से गुजर रहे प्रतापनगर वार्ड संख्या 2 निवासी अंशु कुमार ने मानवता का परिचय देते हुए घायल चालक को वाहन से बाहर निकाला और तुरंत मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।

ड्यूटी पर तैनात डॉ. जितेंद्र कुमार जितेश ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा रेफर कर दिया। डॉक्टर के अनुसार घायल की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Prashant Kumar

Share this story