स्कूली बच्चों ने मनाया पद्मश्री-पदम भूषण से सम्मानित बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की जन्म जयंती

अररिया, 17 मार्च (हि.स.)।
फारबिसगंज के तिरसकुंड स्थित प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में सोमवार को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की जन्म जयंती मनाई गई।
स्कूली बच्चों ने जन्मदिन से जुड़े गीत गुनगुनाए और साइना नेहवाल को जन्मदिन की बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान शिक्षक कुमार राजीव रंजन ने किया।जिन्होंने स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के बारे में बच्चों को जानकारी दी।उन्होंने बताया कि साइना नेहवाल का जन्म हिसार हरियाणा में हुआ था । अप्रैल 2015 में उनकी विश्व रैंकिंग एक घोषित की गई इस मुकाम तक पहुंचने वाली प्रथम भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी है। साइना नेहवाल को भारत सरकार द्वारा अर्जुन पुरस्कार,पद्मश्री अवॉर्ड,सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार और पदम भूषण सम्मानित कर चुकी है।
मौके पर प्रथम भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला, महान योद्धा धर्म रक्षक व मराठ सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज , पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित बाल शिक्षा की जनक व आदिवासीयों के कल्याण के लिए कार्य करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता अनुताई बाघ जी , हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध संगीत निर्देशक गुलाम मोहम्मद को भी याद किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर