प्रावि आदिवासी टोला मधुरा में मनाई गई अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस और राधाष्टमी

WhatsApp Channel Join Now
प्रावि आदिवासी टोला मधुरा में मनाई गई अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस और राधाष्टमी


अररिया 19 सितम्बर(हि.स.)। फारबिसगंज के तिरसकुंड पंचायत के प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस एवं राधाष्टमी मनाया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक ने बच्चों को बताया कि अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस का मुख्य उद्देश्य समुद्र तटों, महासागरों और जलमार्गों को प्लास्टिक व अन्य कचरे से बचाना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है।यह हर साल सितंबर महीने के तीसरे शनिवार को मनाया जाता है।

प्रधान शिक्षक मिथिलेश कुमार सिंह, विक्षक के रूप में आए हुए शिक्षक अनिल कुमार वर्मा जी एवं अभिषेक पाण्डेय ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राधाष्टमी और मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सुरक्षित शनिवार के तहत भूकंप से खतरे एवं बचाव के उपाय के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

मौके पर सैकड़ो बच्चे तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मीना टुड्डू,शनिचरी देवी, मांगन मंडल,रसोईया लुखी देवी, आरती मुर्मू, ललिता कुमारी उपस्थित रहे। विद्यालय के अंतिम समय में विक्षक के रूप में आए हुए शिक्षक को पुष्प गुच्छ एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story