पेंशनर समाज ने मनाया सावन महोत्सव

WhatsApp Channel Join Now
पेंशनर समाज ने मनाया सावन महोत्सव


अररिया 06 अगस्त(हि.स.)। बिहार पेंशनर समाज की फारबिसगंज अनुमंडल शाखा की ओर से पेंशनर भवन में गुरुवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया।मासिक बैठक के दौरान यह महोत्सव हुआ।अध्यक्षता सभापति उमेश प्रसाद वर्मा ने किया,जबकि संचालन उप सभापति सह मीडिया प्रभारी विद्यानंद पासवान ने किया।

मौके पर सेवानिवृत नए सदस्य के रूप में भरत कुमार, निर्मला कुमारी, रामानंद गोस्वामी, परशुराम गुप्ता, मुक्तिनाथ सिंह, परमानंद मेहता, नज़्सा खातून, मंजुला कुमारी, गायत्री कुमारी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सदस्यता ग्रहण की, जिन्हें फूल माला और सदस्यता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सभापति वर्मा ने नए पेंशनरों को पहचान पत्र बनवाने, पटना से छप कर आने वाले मासिक पत्रिका मंगवाने का सलाह दिए। पेंशनरों की समस्याएं सुनी गई और निदान का सुझाव भी दिया गया। नगर परिषद फारबिसगंज से आवंटन प्राप्त होने के पश्चात भी सड़क नहीं बनने से चिंता जाहिर की गई।

मौके पर संयुक्त सचिव विनोद कुमार तिवारी के सौजन्य से सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने गीत गजल गाकर सबों का दिल जीत लिया।मौके पर उपसभापति सच्चिदानंद मेहता, सचिव मधुसूदन मंडल, हरिशंकर झा, अरुण कुमार मिश्र सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story