प्रथम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा वातावरण

WhatsApp Channel Join Now
प्रथम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा वातावरण


प्रथम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा वातावरण


सुपौल, 03 अगस्त (हि.स.)। श्रावण मास की प्रथम सोमवारी के अवसर पर जिला मुख्यालय सहित विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु भगवान शिव के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। पूरे दिन मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष और शिवभक्ति के रंग में सराबोर रहा। सदर प्रखंड के सुखपुर स्थित प्रसिद्ध तिल्हेश्वर महादेव मंदिर तथा बरुआरी के कपिलेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब देखने को मिला।

तिल्हेश्वर महादेव मंदिर में करीब 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर और आसपास मेले जैसा माहौल बना रहा। पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं ने मेले का भी आनंद लिया। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

पूरे दिन श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन-पूजन किया। जिला मुख्यालय स्थित स्टेशन चौक महादेव मंदिर, रेलवे माल गोदाम मंदिर, चकला निर्मली महादेव मंदिर, सदर प्रखंड कार्यालय परिसर के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story