पैसेंजर ट्रेन के बाथरूम के पास मिला नवजात, आरपीएफ की तत्परता से बची जान

WhatsApp Channel Join Now
पैसेंजर ट्रेन के बाथरूम के पास मिला नवजात, आरपीएफ की तत्परता से बची जान


भागलपुर, 27 फ़रवरी (हि.स.)। जिले के नाथनगर रेलवे स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल की मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। साहिबगंज-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन (गाड़ी संख्या: 63431) के बाथरूम के समीप किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा छोड़े गए एक नवजात शिशु को आरपीएफ ने शुक्रवार को सुरक्षित बरामद कर लिया है।

बताया जा रहा है कि नाथनगर स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान आरपीएफ हेड कांस्टेबल राजेश कुमार और कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार ने ट्रेन के भीतर लावारिस हालत में एक नवजात को देखा। आरपीएफ कर्मियों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए मासूम को अपने संरक्षण में लिया। प्रारंभिक जांच और देखभाल के बाद, शिशु को सुरक्षित रूप से आर पी एफ पोस्ट लाया गया। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी तुरंत चाइल्ड लाइन को दे दी गई है। फिलहाल शिशु की पहचान नहीं हो सकी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसे वहां किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा। रेल पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों द्वारा काफी सराहना की जा रही है, क्योंकि उनकी सतर्कता से एक मासूम की जिंदगी बच गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story