लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' पदयात्रा आज, बिहपुर से बड़ी संख्या में जुटेंगे एनडीए कार्यकर्ता

WhatsApp Channel Join Now
लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' पदयात्रा आज, बिहपुर से बड़ी संख्या में जुटेंगे एनडीए कार्यकर्ता


भागलपुर, 01 नवंबर (हि.स.)। भागलपुर में सोमवार (2 नवंबर) को आयोजित होने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन की ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ पदयात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस ऐतिहासिक पदयात्रा की सफलता को लेकर रविवार को बिहपुर स्थित एनडीए कार्यालय में भाजपा मंडल के संयोजन में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक इंजीनियर शैलेन्द्र के दिशा-निर्देशों पर चर्चा की गई।

तैयारियों की जानकारी देते हुए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम ने बताया कि इस बैठक में मुख्य रूप से कार्यकर्ताओं की सहभागिता, रूट और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से रणनीति बनाई गई है। बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी छह मंडलों से बड़ी संख्या में भाजपा और एनडीए के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भागलपुर पहुंचकर इस पदयात्रा में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

बैठक में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जन भागीदारी से जुड़े इस राष्ट्रव्यापी अभियान को लेकर जमीनी स्तर पर खासा उत्साह है। पदयात्रा को पूरी तरह सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ-साथ सभी मंडल अध्यक्षों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने आम जनता और कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770639 Articles

Share this story