चौरा परवाहा सत्संग मंदिर के संचालन समिति का पुनर्गठन,मनोज साह बने अध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now
चौरा परवाहा सत्संग मंदिर के संचालन समिति का पुनर्गठन,मनोज साह बने अध्यक्ष


अररिया, 06 मार्च(हि.स.)। प्रखंड क्षेत्र के भागकोहलिया पंचायत के चौरा परवाहा स्थित संतमत सत्संग मंदिर में चल रहे सात दिवसीय ध्यानाभ्यास एवं ज्ञान यज्ञ के छठे दिन शुक्रवार के प्रातः कालीन सत्संग में गुरु महाराज की स्तुति की गई और बाहर से पधारे हुए संत महात्माओं का प्रवचन हुआ। इसके बाद भागलपुर कुप्पा घाट के संत स्वामी निर्मलानंदजी महाराज की अध्यक्षता में सत्संग मंदिर के संचालन समिति के पुनर्गठन के लिए एक बैठक आयोजित की गई।

बताया गया कि मंदिर की जो पुरानी समिति थी, उसके कुछ सदस्यों तथा पदाधिकारियों का देहावसान हो गया है। बैठक में पुरानी समिति को विघटित करके मंदिर के संचालन एवं विकास के लिए सर्वसम्मति से एक नई समिति का गठन किया गया, जिसमें संरक्षक के रूप में स्वामी बुद्धिनाथ बाबा, कैलाश बिहारी जायसवाल, सलाहकार हेमंत यादव, बैद्यनाथ दास, राजेश यादव , अध्यक्ष मनोज साह, उपाध्यक्ष नंदकिशोर साह, चंद्रानंद साह, सचिव विष्णु देव चौधरी,सह सचिव सुरेन्द्र मंडल, रवि शर्मा, व्यवस्थापक महेन्द्र प्रसाद साह, सह व्यवस्थापक सरोज कुमार साह, कोषाध्यक्ष स्वामी मुनीलाल ब्रह्मचारी, सह कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश बाबा, अंकेक्षक गोपाल मंडल और सदस्य के रूप में अगरचंद मंडल, शंकर साह,सूर्यानंद साह, रामानंद साह, दौलत चंद, कमल चौधरी, लक्षमण साह, संजय साह, जगन्नाथ मंडल, अशोक मंडल, जगदीश मंडल को सर्वसम्मति से चुना गया। समिति गठन के बाद गुरु महाराज की आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story