सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
अररिया 02 मार्च(हि.स.)। फारबिसगंज के तिरसकुंड के प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में सोमवार को भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि मनाई गई। उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित की गई। मौके कर बच्चों को सरोजिनी नायडू के जीवनी के बारे में जानकारियां दी गई।
शिक्षक रंजीत कुमार मंडल ने सरोजिनी नायडू के बारे में कहा कि उनका जन्म 13 फरवरी 1879 को हैदराबाद में हुआ था। वहीं पूर्व प्रधानाध्यापक कुमार राजीव रंजन ने उनके बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि भारत कोकिला नाम से प्रसिद्ध सरोजिनी नायडू 12 वर्ष की उम्र में मैट्रिक परीक्षा पास की थी। परंतु आगे की पढ़ाई न कर सकी।अंग्रेजी कविता में उन्होंने प्रसिद्धि हासिल कर ली थी, वह स्वतंत्रता सेनानियों में शुमार हुई। उन्होंने महात्मा गांधी व गोखले से मिलकर भारत छोड़ो आंदोलन व सत्याग्रह आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग ली और जेल का सफर भी तय किया। अपनी कविता को इतनी सुरीली आवाज में सुनाती थी कि महात्मा गांधी ने उन्हें भारत कोकिला के नाम की उपाधि प्रदान की। इस तरह उन्हें कोकिला के नाम से जाने जाने लगा।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

