रिविलगंज में पुल से सोंधी नदी में गिरने से युवक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
रिविलगंज में पुल से सोंधी नदी में गिरने से युवक की मौत


सारण, 26 अगस्त (हि.स.)। रिविलगंज थाना क्षेत्र के बिरम परसा गांव स्थित पुल से बुधवार की शाम सोंधी नदी में गिरने से एक 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिरम परसा गांव निवासी अर्जुन सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार अर्जुन सिंह शाम को पुल की रेलिंग पर बैठा था, तभी अचानक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा। स्थानीय लोगों व परिजनों ने मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और तुरंत रिविलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर पहुँचे थानाध्यक्ष राजीव कुमार और एसआई संतोष कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story