देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा शहर में धूमधाम से संपन्न

WhatsApp Channel Join Now
देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा शहर में धूमधाम से संपन्न

देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा शहर में धूमधाम से संपन्न

देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा शहर में धूमधाम से संपन्न

देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा शहर में धूमधाम से संपन्न

सारण, 17 सितंबर (हि.स.)। देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा का पूजन आज शहर व आसपास के क्षेत्रों में अत्यंत धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही विभिन्न कल-कारखानों, औद्योगिक संयंत्रों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और गैराजों में विशेष चहल-पहल रही।

श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन कर अपने यंत्रों, औजारों व वाहनों को फूलों और झालरों से सजाकर सुख-समृद्धि की कामना की।

छपरा नगर निगम में महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता के नेतृत्व में पूजा का भव्य आयोजन हुआ। पूजन व आरती के बाद विशेष भंडारे का आयोजन किया गया, जहां महापौर और नगर आयुक्त रणजीत कुमार ने कर्मियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

वहीं सुभाष ऑटोमोबाइल में भी पूजन कार्यक्रम हुआ। शोरूम के ओनर धनंजय कुमार ने बताया कि अनुष्ठान के उपरांत संस्थान की प्रगति में योगदान देने वाले सभी कर्मियों को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित व प्रोत्साहित किया गया। संपूर्ण क्षेत्र में पूजा को लेकर उत्साह देखा गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story