बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल और शौचालय व्यवस्था दुरुस्त करने का कार्य तेज

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 06 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन ने राहत कार्यों को गति दे दी है। जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने लोक स्वास्थ्य प्रमंडल के पदाधिकारियों को प्रभावित इलाकों में स्वच्छ पेयजल और शौचालय की समुचित व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने का कड़ा निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बाढ़ के पानी में डूबे चापाकलों की तत्काल जांच कर उनकी मरम्मत और सैनिटाइजेशन कराया जाए। राहत और आश्रय स्थलों पर शौचालयों की सफाई और मरम्मत सुनिश्चित की जाए। जिन क्षेत्रों में पानी की किल्लत है, वहां नियमित टैंकरों के जरिए पेयजल आपूर्ति करने का आदेश दिया गया है।

इन निर्देशों के आलोक में प्रभावित पंचायतों में वाटर टैंकर से जल आपूर्ति शुरू कर दी गई है। चापाकलों को दुरुस्त करने के साथ-साथ अस्थाई शौचालयों की लगातार सफाई कराई जा रही है ताकि जनस्वास्थ्य सुरक्षित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story