सारण शिक्षक निर्वाचन में सभी 20 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, 86.85% हुआ मतदान

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 23 अक्टूबर (हि.स.)। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत सारण जिले के सभी 20 मतदान केंद्रों पर आज कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से मतदान संपन्न हो गया। मतदान प्रक्रिया पूर्वाह्न 8 बजे से प्रारंभ होकर अपराह्न 4 बजे तक शांतिपूर्ण माहौल में चली।

मतदान समाप्ति के पश्चात संकलित अंतिम आंकड़ों के अनुसार, जिले में कुल 86.85 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इसमें पुरुष मतदाताओं की भागीदारी 87.98 प्रतिशत और महिला मतदाताओं की भागीदारी 82.68 प्रतिशत रही।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी व चुनावी प्रेक्षक दीपक आनंद एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने विभिन्न मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर पूरी मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों तथा प्रशासनिक तैयारियों का बारीकी से अवलोकन किया। स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने हेतु सुपर जोनल एवं जोनल दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों तथा त्वरित कार्रवाई दल द्वारा लगातार कड़ी निगरानी रखी गई।

विभिन्न प्रखंडों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पानापुर में सर्वाधिक 100 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके अलावा बनियापुर में 96.86%, तरैया में 96.67%, लहलादपुर में 96.08%, अमनौर में 94.70%, परसा में 93.59%, मकेर एवं सोनपुर में 92.42%, मढ़ौरा में 92.16%, नगरा में 91.59%, दरियापुर में 89.95%, दिघवारा व इसुआपुर में 88.41%, मांझी में 87.50%, रिविलगंज में 86.72%, एकमा में 84.91% तथा मसरख में 84.51 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों में सघन वाहन जांच किया गया।

मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद निर्धारित नियमों एवं पारदर्शिता के तहत सभी अभ्यर्थियों और उनके अभिकर्ताओं की उपस्थिति में मतपेटियों को सील किया गया। इसके पश्चात, मतदान दलों, जोनल दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी मतपेटियों को सुरक्षित रूप से निर्धारित बज्रगृह के लिए रवाना कर दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765731 Articles

Share this story