सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान शुरू

WhatsApp Channel Join Now
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान शुरू


सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान शुरू


सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान शुरू


सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान शुरू


सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान शुरू


सारण, 23 अक्टूबर (हि.स.)। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए सुबह 8:00 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान आरंभ हो गया है। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी मतदान केंद्रों के आसपास 200 मीटर की परिधि में कड़े प्रबंध किए गए हैं।

इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत पांच जिलों के कुल 10,731 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 8,877 पुरुष और 1,854 महिला मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। सुचारू मतदान प्रक्रिया के लिए कुल 98 मतदान केंद्र बनाए गए हैं; जिनमें सारण में 20, सिवान में 19, गोपालगंज में 14, पूर्वी चंपारण में 27 और पश्चिमी चंपारण में 18 केंद्र शामिल हैं।

इस चुनावी मैदान में उतरे कुल 18 अभ्यर्थियों की राजनीतिक किस्मत का फैसला आज मतपेटिकाओं में सुरक्षित बंद हो जाएगा। किसी भी असुविधा या सहायता के लिए जिला प्रशासन ने नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 06152-242444 जारी किया है। मतदान समाप्ति के उपरांत सभी सामग्रियां राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, सारण, छपरा स्थित वज्रगृह में सुरक्षित रूप से जमा कराई जाएंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765271 Articles

Share this story