सारण के कई प्रखंडों में कल हाेगा पैक्स का मतदान व मतगणना

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 29 सितंबर (हि.स.)। जिले में पैक्स निर्वाचन 2026 के तहत मढ़ौरा के इसरौली, तरैया के पोखरेड़ा तथा रिविलगंज प्रखंड के प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड का मतदान एवं मतगणना 30 सितंबर को होगा। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला दंडाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा संशोधित आदेश जारी किया गया है।

जारी नए आदेश के तहत रिविलगंज स्थित प्रखंड सभागार के मतदान केंद्र संख्या-1 पर सुपर जोनल दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति में आंशिक बदलाव किया गया है। पूर्व में प्रतिनियुक्त जिला अवर निबंधक अभिषेक सिंह के स्थान पर अब अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अभिनाश कुणाल को नया सुपर जोनल दंडाधिकारी बनाया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा व्यवस्था और सुपर जोनल दंडाधिकारी के बदलाव को छोड़कर पूर्व में जारी किए गए शेष सभी दिशा-निर्देश यथावत रहेंगे। मतदान और मतगणना स्थलों पर पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story