सारण की विष्णु प्रिया ने मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

WhatsApp Channel Join Now
सारण की विष्णु प्रिया ने मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप में जीता रजत पदक


सारण, 08 सितंबर (हि.स.)। जिले के इसुआपुर निवासी विष्णु प्रिया ने 5वीं स्टेट लेवल तमो मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में हर्ष का माहौल है। विष्णु प्रिया के पिता विष्णु कुमार शिक्षक और माता प्रियंका सिंह गृहिणी हैं। अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन के दम पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल किया है।

इस सफलता पर सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार डॉ राहुल राज ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है। डॉ राहुल राज ने कहा कि विष्णु प्रिया की यह सफलता सारण की बेटियों के बढ़ते आत्मविश्वास का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी। इस सफलता पर परिजनों व शिक्षकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story