सारण के जलालपुर मे हुई हत्या के मामले मे दो फरार आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सारण के जलालपुर मे हुई हत्या के मामले मे दो फरार आरोपित गिरफ्तार


सारण, 12 सितंबर (हि.स.)। जिले में सक्रिय पुलिसिंग के तहत जलालपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जलालपुर थाना कांड संख्या-312/26 के दो फरार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितो की पहचान मंगोलापुर निवासी दीनानाथ नट के पुत्र संतोष नट और पंकज नट के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार इन पर बीएनएस की गंभीर धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज है।

जांच के दौरान दोनों अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास भी उजागर हुआ है। संतोष नट पर बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत तीन और पंकज नट पर इसी अधिनियम के तहत दो आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस इस मामले में अग्रतर कानूनी कार्रवाई कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story