सारण में पुलिस स्मृति दिवस पर वीरगति प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
सारण में पुलिस स्मृति दिवस पर वीरगति प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि


सारण में पुलिस स्मृति दिवस पर वीरगति प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि


सारण, 21 अक्टूबर (हि.स.)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन स्थित अमर जवान स्मारक पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान वीरगति प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान पुलिस केंद्र के जवानों ने सशस्त्र सलामी दी। कार्यक्रम में राष्ट्र एवं समाज की सुरक्षा हेतु उनके सर्वोच्च बलिदान और अदम्य साहस को स्मरण किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764601 Articles

Share this story