सारण में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
सारण में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन


सारण में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन


सारण, 16 अगस्त (हि.स.)। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी के स्थानीय कार्यालय में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री के विराट व्यक्तित्व और देश के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि अटल जी के संगठनात्मक कौशल, राष्ट्रनिष्ठ दृष्टिकोण और ऐतिहासिक राजनीतिक कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। उनका जीवन और विचार हर कार्यकर्ता के लिए सदैव प्रेरणापुंज बने रहेंगे।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, शांतनु कुमार सिंह, महामंत्री धर्मेंद्र शाह, विवेक सिंह कई जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने भी अटल जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story