सारण शिक्षक निर्वाचन में आज तीन अभ्यर्थियों ने भरा नामांकन का पर्चा
सारण, 03 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार विधान परिषद के क्षेत्र संख्या तीन सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जारी नामांकन प्रक्रिया के तहत शनिवार को तीन अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पर्चा समर्पित किया।
निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रियांशु कुमार कश्यप निर्दलीय ने दो सेट में अपना नामांकन पत्र सौंपा। वहीं, जयराम राय निर्दलीय और आफाक अहमद जन सुराज पार्टी ने एक-एक सेट में अपना पर्चा जमा किया।
नामांकन प्रक्रिया के साथ ही क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रत्याशी शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुट गए हैं। प्रशासन द्वारा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने हेतु सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

