छपरा में तीन दिवसीय सेवा ज्योति यात्रा का मोटरसाइकिल रैली से हुआ समापन

WhatsApp Channel Join Now
छपरा में तीन दिवसीय सेवा ज्योति यात्रा का मोटरसाइकिल रैली से हुआ समापन


छपरा में तीन दिवसीय सेवा ज्योति यात्रा का मोटरसाइकिल रैली से हुआ समापन


सारण, 24 सितंबर (हि.स.)। जिले में आयोजित तीन दिवसीय सेवा ज्योति यात्रा का समापन आज एक मोटरसाइकिल जागरूकता रैली के साथ हुआ। जिला प्रशासन के निर्देशन में आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य आमजन में सेवा, सहयोग और सामाजिक सहभागिता की भावना को जागृत करना रहा।

रैली का शुभारंभ राजेंद्र स्टेडियम से सदर एसडीओ द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों थाना चौक, म्युनिसिपल चौक, कचहरी, स्टेशन, साढ़ा ढाला, नेवाजी टोला व मिठवलिया चौक से होती हुई कृष्णा चौक पहुंची और निर्धारित मार्ग से वापस लौटकर संपन्न हुई।

इस मोटरसाइकिल रैली में लगभग 150 नागरिकों और स्काउट एवं गाइड के बच्चों ने हिस्सा लिया। इस तीन दिवसीय अभियान के पहले दिन पैदल यात्रा तथा दूसरे दिन साइकिल यात्रा आयोजित की गई थी। जिला प्रशासन ने अभियान की सफलता के लिए सभी प्रतिभागियों और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहयोग की अपील की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story