सोनपुर मेला में आज सोनपुर आइडल क्वार्टर फाइनल का होगा मुकाबला

WhatsApp Channel Join Now
सोनपुर मेला में आज सोनपुर आइडल क्वार्टर फाइनल का होगा मुकाबला


सोनपुर मेला में आज सोनपुर आइडल क्वार्टर फाइनल का होगा मुकाबला


सारण, 29 नवंबर (हि.स.)। विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में आज सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक श्रृंखला आयोजित की जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस मंच पर स्थानीय और बाहरी कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 2 बजे से अपराह्न 4 बजे तक पटना के पप्पू कुमार विराट लोक एवं सूफी गायन पेश करेंगे। इसके पश्चात सारण के राजकुमार मांझी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।संध्याकालीन सत्र में शाम 6 बजे से 8 बजे तक मुख्य आकर्षण के रूप में सोनपुर आइडल क्वार्टर फाइनल होगा।

रॉयल इवेंट्स के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में चयनित प्रतिभागी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे, साथ ही लोकप्रिय कलाकार कुमार सत्यम भी विशेष प्रस्तुति देंगे। यह आयोजन कला, संगीत और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का सशक्त मंच बन रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785081 Articles

Share this story