डालसा सारण के निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
डालसा सारण के निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया उद्घाटन


डालसा सारण के निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया उद्घाटन


सारण, 01 अक्टूबर (हि.स.)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार सारण के प्रांगण में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, डालसा सारण अनंत कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

अपने संबोधन के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। न्यायिक कार्यप्रणाली से जुड़े लोगों के साथ-साथ आम जनता के लिए भी स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने डालसा द्वारा आयोजित ऐसे सामाजिक और जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों की सराहना की।

शिविर में न्यायिक पदाधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं और आम नागरिकों के ब्लड प्रेशर, शुगर एवं सामान्य स्वास्थ्य की जांच की गई तथा आवश्यक चिकित्सीय परामर्श निःशुल्क दिए गए। इस दौरान चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ ने अपनी सेवाएं दीं।

कार्यक्रम में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय अनुराग कुमार त्रिपाठी, विशेष पॉक्सो न्यायाधीश स्मिता राज, डालस सचिव राजीव कुमार, मुख्य एलएडीसी पूर्णेन्दु रंजन सहित कई न्यायिक पदाधिकारी, कर्मचारी, पैनल अधिवक्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story