हरिहर क्षेत्र सोनपुर से पंचकोसी परिक्रमा यात्रा का हुआ शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
हरिहर क्षेत्र सोनपुर से पंचकोसी परिक्रमा यात्रा का हुआ शुभारंभ


हरिहर क्षेत्र सोनपुर से पंचकोसी परिक्रमा यात्रा का हुआ शुभारंभ


हरिहर क्षेत्र सोनपुर से पंचकोसी परिक्रमा यात्रा का हुआ शुभारंभ


सारण, 27 नवंबर (हि.स.)। विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर में 27 नवंबर मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष तृतीया के अवसर पर ऐतिहासिक बाबा हरिहरनाथ मंदिर परिसर से विराट श्री हरिहर क्षेत्र संकीर्तन पंचकोसी एवं 14 कोसी परिक्रमा यात्रा का विधिवत शुभारंभ हुआ।

वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से संपन्न हुई पूजा-अर्चना के पश्चात यात्रा आगे बढ़ी। प्रस्थान से पूर्व यात्रा के संस्थापक एवं संयोजक विनोद कुमार सिंह यादव ने उपस्थित श्रद्धालुओं और परिक्रमा यात्रियों को संबोधित करते हुए इस धार्मिक अनुष्ठान के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस दौरान संकीर्तन मंडली के मधुर भजन-कीर्तन और 'हरे कृष्णा हरे हरे, हरे राम हरे हरे' की धुन के साथ 'हर-हर महादेव' तथा 'जय श्री हरिहरनाथ' के गगनभेदी जयघोष से संपूर्ण हरिहर क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783935 Articles

Share this story