छपरा कचहरी स्टेशन के पास खुले मां लक्ष्मी के पट

WhatsApp Channel Join Now
छपरा कचहरी स्टेशन के पास खुले मां लक्ष्मी के पट


सारण, 26 अक्टूबर (हि.स.)। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा के विसर्जन के बाद छपरा कचहरी स्टेशन के पास ऐतिहासिक श्रीमहालक्ष्मी पूजा समिति की ओर से महालक्ष्मी पूजा का आयोजन किया गया है। सन 1911 से चली आ रही इस परंपरा के तहत इस वर्ष भी पूरे विधि-विधान के साथ आज मां लक्ष्मी का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया।

पट खुलते ही दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा इलाका भक्तिमय हो गया है। समिति के सदस्यों के अनुसार इस बार भी आयोजन को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। इस ऐतिहासिक उत्सव को लेकर स्थानीय निवासियों और भक्तों में उत्साह का माहौल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767204 Articles

Share this story