छपरा के भगवान बाजार पंडाल में खुला माता का पट

WhatsApp Channel Join Now
छपरा के भगवान बाजार पंडाल में खुला माता का पट


छपरा के भगवान बाजार पंडाल में खुला माता का पट


सारण, 16 अक्टूबर (हि.स.)। छपरा में इन दिनों शारदीय दुर्गापूजा की रौनक देखते ही बनती है। पूरे शहर में काशी, मिथिला और बांग्ला रीति-रिवाजों से पूजा देखने को मिल रहा है, जिससे चारों तरफ भक्ति का माहौल छाया हुआ है। इसी कड़ी में शहर में सन 1942 में स्थापित श्री दुर्गा मंदिर समिति, भगवान बाजार स्थित मां दुर्गा का पट आज षष्ठी यानी छठे दिन विधिवत खोल दिया गया। माता के कपाट खुलते ही पूरा पंडाल और आसपास का इलाका माता के जयकारों से गूंज उठा।

कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि षष्ठी तिथि को ही यहां पर पूरी विधि विधान के साथ पूजा की जाती है तथा माता का पट खुल जाता है। पट खुलते ही शहरवासियों और भक्तों की भीड़ भगवान बाजार पंडाल में उमड़ पड़ी है। हर कोई मां के अलौकिक रूप के दर्शन करने और पूजा-अर्चना करने के लिए उत्सुक नजर आया। आयोजकों द्वारा सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए इंतजाम किए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761756 Articles

Share this story