जिलाधिकारी और एसएसपी ने महात्मा गांधी के चित्र पर किया माल्यार्पण

WhatsApp Channel Join Now
जिलाधिकारी और एसएसपी ने महात्मा गांधी के चित्र पर किया माल्यार्पण

जिलाधिकारी और एसएसपी ने महात्मा गांधी के चित्र पर किया माल्यार्पण

जिलाधिकारी और एसएसपी ने महात्मा गांधी के चित्र पर किया माल्यार्पण

सारण, 02 अक्टूबर (हि.स.)। गांधी जयंती के अवसर पर सारण समाहरणालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बापू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह और स्वच्छता के विचार आज भी अत्यंत प्रासंगिक हैं।

उन्होंने कहा कि बापू के आदर्शों को केवल स्मरण तक सीमित न रखकर अपने दैनिक जीवन और आचरण में उतारने की जरूरत है।

कार्यक्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार सहित अपर समाहर्ता, नगर आयुक्त व अन्य वरीय पदाधिकारियों ने भी बापू को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

इस दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मियों ने गांधी जी के मूल्यों को अपनी कार्यशैली में अपनाने और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story