जिला विधिक सेवा प्राधिकार सारण ने पीड़ित को सौंपा 2 लाख का मुआवजा चेक

WhatsApp Channel Join Now
जिला विधिक सेवा प्राधिकार सारण ने पीड़ित को सौंपा 2 लाख का मुआवजा चेक


सारण, 18 सितंबर (हि.स.)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार सारण के तत्वावधान में 18 सितंबर 2026 को पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष अनंत कुमार सिंह ने मढ़ौरा थाना कांड संख्या 364/24 के पीड़ित वेद प्रकाश, मढ़ौरा निवासी उपेंद्र सिंह के पुत्र वेद प्रकाश को दो लाख रुपये का चेक सौंपा। चेक प्राप्त करने के बाद पीड़ित ने प्राधिकार के प्रति आभार प्रकट किया।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य अपराध से प्रभावित पीड़ितों को त्वरित राहत और पुनर्वास सहायता उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में विशेष उत्पाद न्यायालय द्वितीय के न्यायाधीश लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम रवि शंकर, डालसा सचिव राजीव कुमार सहित कई कर्मी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story