सारण के परसा प्रखंड में उद्यान निदेशालय ने प्याज की खेती के लिए बांटे बीज

WhatsApp Channel Join Now
सारण के परसा प्रखंड में उद्यान निदेशालय ने प्याज की खेती के लिए बांटे बीज


सारण, 17 अक्टूबर (हि.स.)। उद्यान निदेशालय के निर्देशों के पर जिले के परसा प्रखंड में प्याज की खेती को बढ़ावा देने के लिए 20 हेक्टेयर क्षेत्र में एक विशेष क्लस्टर का गठन किया गया है।

ऑनलाइन आवेदन करने वाले कृषकों को जिला उद्यान कार्यालय द्वारा उन्नत किस्म एनएचआरडीएफ रेड 4 के बीज का वितरण किया गया।

इस योजना से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़कर प्याज के क्षेत्र विस्तार, उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि करना है, जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी हो सके। जिला उद्यान कार्यालय लगातार किसानों को उद्यानिकी फसलों के प्रति जागरूक कर रहा है, ताकि जिले में कृषि विविधीकरण को बढ़ावा मिल सके।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762736 Articles

Share this story