सरयू नदी में स्नान के दौरान किशोर लापता

WhatsApp Channel Join Now
सरयू नदी में स्नान के दौरान किशोर लापता


सरयू नदी में स्नान के दौरान किशोर लापता


सारण, 11 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के भादपा गांव के समीप सरयू नदी में स्नान करने के दौरान एक किशोर लापता हो गया। किशोर भादपा गांव निवासी नंदजी मांझी का 16 वर्षीय पुत्र कुणाल कुमार है।

रविवार की सुबह कुणाल अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। गहरे पानी में चले जाने से वह देखते देखते आंखों से ओझल हो गया। दोस्तों के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज धार के कारण सफलता नहीं मिली।

घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक किशोर का शव नहीं मिल पाया खोज बिन जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story