जिले के वरिष्ठ पत्रकार प्रभात किरण हिमांशु की पुस्तक सुकुरती का हुआ विमोचन

WhatsApp Channel Join Now
जिले के वरिष्ठ पत्रकार प्रभात किरण हिमांशु की पुस्तक सुकुरती का हुआ विमोचन




सारण, 17 अक्टूबर (हि.स.)। शारदीय नवरात्र की सप्तमी के पावन अवसर पर शहर के एक निजी विद्यालय के सभागार में आयोजित समारोह में जिले के वरिष्ठ पत्रकार प्रभात किरण हिमांशु द्वारा रचित पुस्तक सुकुरती... एक अनोखा संबंध नामक पुस्तक का विमोचन किया गया।

इस अवसर पर लेखक प्रभात किरण हिमांशु ने बताया कि यह पुस्तक महज पन्नों और स्याही का संग्रह नहीं है, बल्कि एक बेजुबान जीव और इंसान के बीच के निश्छल, पवित्र और अटूट रिश्ते की जीवंत दास्तान है। उन्होंने कहा कि प्रेम और संवेदना की कोई भाषा नहीं होती, यह केवल दिल से महसूस किए जाते हैं।

इस दौरान विभिन्न संगठनों के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने इस अनूठी साहित्यिक पहल की सराहना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762506 Articles

Share this story