सोनपुर मेले में सीपीएस छपरा के छात्रों ने दी संस्कृतिक प्रस्तुति, चेयरमैन डॉ हरेंद्र सिंह ने किया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
सोनपुर मेले में सीपीएस छपरा के छात्रों ने दी संस्कृतिक प्रस्तुति, चेयरमैन डॉ हरेंद्र सिंह ने किया सम्मानित


सोनपुर मेले में सीपीएस छपरा के छात्रों ने दी संस्कृतिक प्रस्तुति, चेयरमैन डॉ हरेंद्र सिंह ने किया सम्मानित


सारण, 27 नवंबर (हि.स.)। सोनपुर के प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र मेले में सेंट्रल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बिहार की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने अपनी नृत्य कला, सजीव भाव-भंगिमाओं और आत्मविश्वास के जरिए बिहार की लोकसंस्कृति व परंपराओं को जीवंत कर दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका का उत्साह बढ़ाया।

इस प्रस्तुति की तैयारी में संगीत शिक्षिकाओं निहारिका सहाय एवं रूपाली मित्रा का विशेष योगदान रहा। उनके कुशल मार्गदर्शन में बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उपलब्धि पर सीपीएस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. हरेंद्र सिंह ने प्रतिभागी बच्चों व शिक्षिकाओं को बधाई दी और कहा कि ऐसे मंच बच्चों को अपनी विरासत से जोड़ते हैं। विद्यालय की प्रातःकालीन सभा में डॉ. सिंह ने सभी को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784101 Articles

Share this story