छपरा जंक्शन पर आधुनिक मशीनों और सफाई मित्र के दम पर स्टेशन की सफाई व्यवस्था

WhatsApp Channel Join Now
छपरा जंक्शन पर आधुनिक मशीनों और सफाई मित्र के दम पर स्टेशन की सफाई व्यवस्था


छपरा जंक्शन पर आधुनिक मशीनों और सफाई मित्र के दम पर स्टेशन की सफाई व्यवस्था


सारण, 01 सितंबर (हि.स.)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के स्टेशनों पर स्वच्छता व्यवस्था को आधुनिक तकनीक और उपकरणों के जरिए बेहद प्रभावी बनाया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश और वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अनुभव पाठक के नेतृत्व में स्टेशन परिसरों को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाए रखने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

मुख्य प्रचार निरीक्षक हिमांशु राव ने जानकारी दी कि छपरा जंक्शन सहित वाराणसी मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर सफाई मित्र अत्याधुनिक मशीनों की मदद से दिन-रात नियमित सफाई में जुटे हैं। इन मशीनों के उपयोग से प्लेटफॉर्मों और यात्री आवागमन क्षेत्रों में स्वच्छता के उच्च मानक कायम हो रहे हैं।

रेल प्रशासन स्वच्छता व्यवस्था की निरंतर निगरानी कर रहा है, ताकि यात्रियों को एक स्वच्छ, सुविधाजनक और सुखद यात्रा वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story