छपरा जंक्शन पर छठ महापर्व को लेकर विशेष इंतजाम, सर्कुलेटिंग एरिया में बने जर्मन हैंगर टेंट

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 04 नवंबर (हि.स.)। दीपावली, भाई दूज, चित्रगुप्त पूजा एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर छपरा जंक्शन पर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की है। अन्य प्रदेशों से अपने घरों को लौट रहे प्रवासियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए, रेलवे ने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में दो बड़े और अत्याधुनिक जर्मन हैंगर टेंट स्थापित किए हैं।

इन विशाल टेंटों के भीतर यात्रियों के विश्राम के लिए आरामदायक कुर्सियों का पूरा इंतजाम किया गया है। इसके साथ ही, यात्रियों के मनोरंजन और ट्रेनों की लाइव जानकारी के लिए टीवी और एलईडी डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं, ताकि किसी को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो।

साथ ही साथ स्टेशन परिसर को आकर्षक छोटी लाइट के झालरों से सजाया गया है। रेलवे की इन चाक-चौबंद व्यवस्थाओं से यात्रियों को भारी राहत मिली है, जिससे वे बिना किसी अव्यवस्था या परेशानी के सुरक्षित रूप से अपने घर और गंतव्य तक पहुँच रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772457 Articles

Share this story