सोनपुर में बाबा हरिहरनाथ का पहली पूजा के जिला प्रशासन के तरफ से जिलाधिकारी व एसएसपी ने किया

WhatsApp Channel Join Now
सोनपुर में बाबा हरिहरनाथ का पहली पूजा के जिला प्रशासन के तरफ से जिलाधिकारी व एसएसपी ने किया


सारण, 24 नवंबर (हि.स.)। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में परंपरा के अनुसार सबसे पहले जिला प्रशासन की ओर से विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान सारण डीएम वैभव श्रीवास्तव, एसएसपी रौशन कुमार और सांसद प्रतिनिधि व भाजपा नेता राकेश सिंह ने बाबा से क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और कुशलता की कामना की।

पूजा-अर्चना मंदिर पुजारी सुशीलचंद्र शास्त्री, नंद बाबा और भूटकून बाबा ने मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराई। वर्ष में एक बार होने वाली परंपरा के तहत बाबा हरिहरनाथ को गाजे-बाजे के साथ काली घाट ले जाकर स्नान कराया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

इस मौके पर मंदिर सचिव विजय सिंह, सोनपुर एसडीओ, डीएसपी, थानाध्यक्ष, नगर आयुक्त रंजीत कुमार, कार्यपालक शशि कुमार, जेई नगर पंचायत व सीडीपीओ उपस्थित रहे। सोनपुर मेले के आरंभ होने और श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच सभी ने क्षेत्र के विकास व एकता का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782652 Articles

Share this story